Policybazaar में सॉफ्टबैंक ने 5.1% हिस्सेदारी ₹1043 करोड़ में बेची, तेजी के साथ बंद हुए शेयर

PB Fintech Share Price: आज दिन भर के कारोबार के बाद NSE पर PB Fintech के शेयर 5.21% की तेजी के साथ 485 रुपए पर बंद हुए है। PB Fintech ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म पॉलिसीबाजार और क्रेडिट कंपेरिजन करने वाले पोर्टल पैसाबाजार (Paisabazaar) का संचालन करती है

अपडेटेड Dec 02, 2022 पर 9:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Policybazaar Share Price: गोल्डमैन सैक्स सिंगापुर, सोसाइटे जेनराली, मॉर्गन स्टैनली मॉरिशस और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस सहित कुछ दूसरी कंपनियों ने ये शेयर खरीदे हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Policybazaar share price: सॉफ्टबैक ने शुक्रवार 2 दिसंबर को PB Fintech में 5.1% हिस्सेदारी ₹1043 करोड़ में बेचा है। PB Fintech पॉलिसी बाजार (Policybazaar) की पेरेंट कंपनी है। यह डील ओपन मार्केट में हुई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मौजूद डाटा के मुताबिक, "SVF इंडिया होल्डिंग्स (केमैन) ने 2,28,42,424 शेयर बेचे हैं। यह करीब 5.08% हिस्सेदारी के बराबर है।" SVF इंडिया होल्डिंग्स (केमैन) सॉफ्टबैक की सब्सिडियरी कंपनी है।

    Policybazaar के शेयर किस भाव पर बिके?

    सॉफ्टबैंक ने अपनी हिस्सेदारी 456.4 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से बेचे हैं। इस हिसाब से यह पूरी डील 1042.52 करोड़ रुपए में हुई है।


    इस डील के बाद कंपनी में सॉफ्टबैंक की शेयरहोल्डिंग्स 10.16% से घटकर 5.06% पर आ गई है।

    गोल्डमैन सैक्स सिंगापुर, सोसाइटे जेनराली, मॉर्गन स्टैनली मॉरिशस और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस सहित कुछ दूसरी कंपनियों ने ये शेयर खरीदे हैं।

    आज दिन भर के कारोबार के बाद NSE पर PB Fintech के शेयर 5.21% की तेजी के साथ 485 रुपए पर बंद हुए है। PB Fintech ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म पॉलिसीबाजार और क्रेडिट कंपेरिजन करने वाले पोर्टल पैसाबाजार (Paisabazaar) का संचालन करती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।