Policybazaar share price: सॉफ्टबैक ने शुक्रवार 2 दिसंबर को PB Fintech में 5.1% हिस्सेदारी ₹1043 करोड़ में बेचा है। PB Fintech पॉलिसी बाजार (Policybazaar) की पेरेंट कंपनी है। यह डील ओपन मार्केट में हुई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मौजूद डाटा के मुताबिक, "SVF इंडिया होल्डिंग्स (केमैन) ने 2,28,42,424 शेयर बेचे हैं। यह करीब 5.08% हिस्सेदारी के बराबर है।" SVF इंडिया होल्डिंग्स (केमैन) सॉफ्टबैक की सब्सिडियरी कंपनी है।
