नए हफ्ते में निफ्टी 50 के 24,000-24,200 जोन के ऊपर लगातार बने रहने के बजाय 23,600-23,500 जोन के नीचे जाने की संभावना ज्यादा है। ओवरऑल टेक्निकल सेटअप अभी भी बेयर्स के पक्ष में है। ऐसा मानना है SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का। उन्होंने निफ्टी 50 को लेकर क्या संभावना जताई, नए शुरू हो रहे सप्ताह के लिए उनके टॉप स्टॉक आइडियाज क्या हैं, आइए जानते हैं...
