Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 325 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 1096 अंकों की मजबूती देखने को मिली। बाजार में फिलहाल सारे सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। निफ्टी बैंक इंडेक्स 2 परसेंट से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता नजर आया। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक से इंडेक्स को सहारा मिला। एफएंडओ की बात करें तो पीबी फिनटेक, कल्याण ज्वेलर्स, डिक्स टेक्नोलॉजीज, सुप्रीम इंडस्ट्रीज और जुबिलेंट फूड के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं निफ्टी में इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23700, 23800 और 23900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23600, 23500 और 23400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51700, 51800 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51500, 51300 और 51000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
AshishBahety.com के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Bank of Baroda Future : खरीदें - 221 रुपये, टारगेट - 227 रुपये, स्टॉपलॉस - 218 रुपये
Oberoi Realty Future : खरीदें - 1688 रुपये, टारगेट - 1720/1740 रुपये, स्टॉपलॉस - 1650 रुपये
Escorts Kubota Future : खरीदें - 3242 रुपये, टारगेट - 3300/3340 रुपये, स्टॉपलॉस - 3190 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Power Grid
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Power Grid पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Power Grid की मार्च की एक्सपायरी वाली 290 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 3.65 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 5.5/7 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 2 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)