Get App

Power Grid का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, आशीष बहेती के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 23700, 23800 और 23900 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23600, 23500 और 23400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 51700, 51800 और 52000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51500, 51300 और 51000 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 24, 2025 पर 2:39 PM
Power Grid का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, आशीष बहेती के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Power Grid पर AshishBahety.com के आशीष बहेती ने 290 के स्ट्राइक वाली मार्च की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 325 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 1096 अंकों की मजबूती देखने को मिली। बाजार में फिलहाल सारे सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। निफ्टी बैंक इंडेक्स 2 परसेंट से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता नजर आया। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक से इंडेक्स को सहारा मिला। एफएंडओ की बात करें तो पीबी फिनटेक, कल्याण ज्वेलर्स, डिक्स टेक्नोलॉजीज, सुप्रीम इंडस्ट्रीज और जुबिलेंट फूड के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं निफ्टी में इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23700, 23800 और 23900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23600, 23500 और 23400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51700, 51800 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51500, 51300 और 51000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें