Power Stocks : पश्चिम एशिया से गैस सप्लाई की दिक्कतों के बीच पावर शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 7 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ JSW एनर्जी वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही BHEL, COAL INDIA, TATA POWER भी 4 से 5 फीसदी उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। दूसरी तरफ ऑटो शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेज बिकवाली आई है। ऑटो इंडेक्स 2.5 फीसदी से ज्यादा फिसला है। FMCG और रियल्टी शेयरों में भी दबाव है। वहीं तेल-गैस और केमिकल सेक्टर में हल्की खरीदारी दिख रही है।
पावर सेक्टर का दबदबा कायम
पिछले कुछ दिनों से पावर सेक्टर का दबदबा है। खासकर पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद गैस की सप्लाई पर असर से एनर्जी सेक्टर में रौनक दिख रही है। FY26 में कमजोर डिमांड के बाद पावर सेक्टर के लिए FY27 मजबूत हो सकता है। पावर सेक्टर पर मॉर्गन स्टैनली ने रिपोर्ट निकाली है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पावर शेयरों में फुल एनर्जी दिख रही है। हालांकि, पावर कंपनियों के लिए पिछला साल कमजोर रहा। पिछले साल गर्मियां कम रहीं और सर्दी भी जोरदार पड़ी।
इस साल अभी से गर्मी काफी ज्यादा है। देश के कई हिस्सों में अभी से हीट वेव चल रही है। वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में कम गैस सप्लाई का रिस्क रहेगा। इस अवधि में कम हाइड्रो पावर जेनरेशन का भी रिस्क रहेगा।
पावर यूटिलिटिज पर मॉर्गन स्टैनली
मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि थर्मल कोल बेस्ड पावर प्लांट पर दबाव बढ़ेगा। FY26 में भारत में पावर जेनरेशन की बात करें तो इसमें गैस का योगदान 2 फीसदी और हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी का योगदान 9 फीसदी रहने की उम्मीद है।
पावर यूटिलिटिज पर मॉर्गन स्टैनली
पावर यूटिलिटिज पर मॉर्गन स्टैनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वेस्ट एशिया तनाव से सप्लाई और टाइट होगी। हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी की बात करें तो इस साल बसंत में हिमालय में सबसे कम बारिश हुई है। इसका खराब असर देखने को मिल सकता है। अदानी पावर और JSW एनर्जी की मर्चेंट अर्निंग मजबूत रह सकती है।
टाटा पावर, टोरेंट पावर और NTPC पर मॉर्गन स्टैनली की राय
टाटा पावर पर मॉर्गन स्टैनली की राय है कि कंपनी को मुंद्रा सेटेलमेंट और एलेक्ट्रिसिटी एक्ट के सेक्टर 11 का फायदा मिलेगा। वहीं, टोरेंट पावर को मर्चेंट गैस बिक्री में मुनाफा हो सकता है। वहीं, NTPC पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देते हुए P/B रेश्यो में सुधार की संभवना जाहिर की है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।