Power Stocks : पश्चिम एशिया से गैस सप्लाई की दिक्कतों के बीच पावर शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 7 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ JSW एनर्जी वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही BHEL, COAL INDIA, TATA POWER भी 4 से 5 फीसदी उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। दूसरी तरफ ऑटो शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेज बिकवाली आई है। ऑटो इंडेक्स 2.5 फीसदी से ज्यादा फिसला है। FMCG और रियल्टी शेयरों में भी दबाव है। वहीं तेल-गैस और केमिकल सेक्टर में हल्की खरीदारी दिख रही है।
