Power Stocks: बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। अगस्त 2026 में पावर डिमांड सालाना आधार पर 12.95% बढ़कर करीब 169 अरब यूनिट हो गई। रिन्यूएबल एनर्जी में भी तेजी से क्षमता जुड़ रही है। इस माहौल में Nuvama Research ने पावर सेक्टर के 5 शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। इन शेयरों में ब्रोकरेज ने 61% तक की तेजी का अनुमान लगाया है।
Nuvama Research ने ACME Solar पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस ₹448 है। इस हिसाब से शेयर में करीब 11.7% की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने इसे पावर सेक्टर के अपने तीन टॉप पिक्स में शामिल किया है। रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स की मजबूत पाइपलाइन को देखते हुए कंपनी पर नजर है।
Nuvama ने टाटा ग्रुप के Tata Power पर भी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट ₹421 रखा है। इसके आधार पर करीब 15.3% रिटर्न का अनुमान है। अगस्त में कंपनी का थर्मल प्लांट लोड फैक्टर 75.8% रहा। एक साल पहले यह 69.9% था।
Nuvama के तीन टॉप पिक्स में सरकारी पावर कंपनी NTPC शामिल है। ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस ₹445 है। इससे करीब 34% रिटर्न की संभावना जताई गई है। अगस्त में NTPC का प्लांट लोड फैक्टर 73.7% रहा। एक साल पहले यह 69% था।
CESC पर Nuvama की ‘Buy’ रेटिंग है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹200 रखा है। इसके आधार पर करीब 37.93% तेजी का अनुमान है। अगस्त में देश की बिजली मांग 12.95% बढ़ी। दक्षिणी क्षेत्र में मांग सबसे ज्यादा 20.1% बढ़ी।
Inox Wind इस लिस्ट में सबसे ज्यादा संभावित रिटर्न वाला शेयर है। Nuvama ने इसे ‘Buy’ रेटिंग दी है। शेयर का टारगेट प्राइस ₹123 है। इसके आधार पर करीब 61.84% तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज के मुताबिक रिन्यूएबल एनर्जी की टेंडरिंग मजबूत बनी हुई है। करीब 1,42,000 MW क्षमता अभी PPA में बदलना बाकी है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।