Get App

Power stocks : नतीजों के बाद फिसले टाटा पावर और टोरेंट पावर, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

Power stocks : चौथी तिमाही में टाटा पावर का रेवेन्यू अनुमान से 14% कमजोर रहा है। EBITDA भी 13% नीचे रहा है। FY26 कैपेक्स गाइडेंस से काफी कम है। टोरेंट पावर के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 70% की तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। नेट प्रॉफिट पिछले साल के समान अवधि के 1,060 करोड़ रुपए से घटकर 318.2 करोड़ रुपए पर आ गई है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 13, 2026 पर 1:23 PM
Power stocks : नतीजों के बाद फिसले टाटा पावर और टोरेंट पावर, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय
Tata Power Q4 Results : चौथी तिमाही में टाटा पावर का रेवेन्यू अनुमान से 14% कमजोर रहा है। EBITDA भी 13% नीचे रहा है। FY26 कैपेक्स गाइडेंस से काफी कम है

Power stocks : नतीजों के बाद पावर शेयरों में गिरावट आई है। आज इंट्रा डे में टाटा पावर और टोरेंट पावर के शेयर 4 से 5 फीसदी टूटे हैं। फिलहाल टाटा पावर का शेयर 12 बजे के आसपास 6.40 रुपए यानी 1.53 फीसदी की कमजोरी के साथ 412 रुपए के आसपास और टोरेंट पावर के शेयर 109.20 रुपए यानी 6.84 फीसदी की कमजोरी के साथ 1488 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे थे। आज का इसका दिन का लो 1,461.50 रुपए है। टाटा पावर का दिन का लो 390.80 रुपए है। इन दोनों कंपनियों के नतीजे कमजोर रहे है। इसके चलते आज इन शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है।

टाटा पावर के नतीजों पर एक नजर

चौथी तिमाही में टाटा पावर का रेवेन्यू अनुमान से 14% कमजोर रहा है। EBITDA भी 13% नीचे रहा है। FY26 कैपेक्स गाइडेंस से काफी कम है। यह FY25 को 220 अरब रुपए के मुकाबले 130 अरब रुपए पर है। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति शेयर 2.50 रुपये के अंतिम लाभांश की भी सिफारिश की है,जो 7 जुलाई, 2026 को होने वाली कंपनी की 107वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

टाटा पावर पर फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें