Get App

ईरान और इजरायल के तनाव से भारतीय बाजारों में दबाव, कमाई के लिए बाजार के दिग्गजों इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव

Bharti Airtel के स्टॉक में सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1200 के स्ट्राइक वाली कॉल 38 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 49/50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 27.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 15, 2024 पर 12:18 PM
ईरान और इजरायल के तनाव से भारतीय बाजारों में दबाव, कमाई के लिए बाजार के दिग्गजों इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव
Delhivery पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 460 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

ईरान और इजरायल के तनाव से भारतीय बाजारों में दबाव देखने को मिला। लेकिन निफ्टी निचले स्तरों से करीब 100 प्वाइंट सुधरा। बैंक निफ्टी करीब 600 प्वाइंट फिसला। मिडकैप और स्मॉलकैप एक से डेढ़ परसेंट टूटे। जबकि डर का इंडेक्स INDIA VIX 6% से ज्यादा चढ़ा। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने भारती एयरटेल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए पोलीकैब पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने डेल्हीवरी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Bharti Airtel

सच्चितानंद उत्तेकर ने Bharti Airtel के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 38 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 49/50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 27.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Hindustan Aeronautics Future

चंदन तापड़िया ने Hindustan Aeronautics पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hindustan Aeronautics में 3640 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3820 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3530 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें