Get App

बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव, ऐसे में एक्सपर्ट्स ने जियो फाइनेंशियल, टाटा केमिकल्स, एचडीएफसी एएमसी, KEI इंडस्ट्रीज में शॉर्ट टर्म के लिए खेला दांव

Top 4 Intraday Stocks: Jio Financial के स्टॉक में राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 315 के स्ट्राइक वाली कॉल 10 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 16 से 18 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 29, 2025 पर 12:59 PM
बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव, ऐसे में एक्सपर्ट्स ने जियो फाइनेंशियल, टाटा केमिकल्स, एचडीएफसी एएमसी, KEI इंडस्ट्रीज में शॉर्ट टर्म के लिए खेला दांव
KEI Industries पर Anand Rathi Shares & Stock Brokers के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 3906 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: - कमजोर शुरुआत के बाद बाजार रिकवरी की कोशिश में नजर आ रहा है। निफ्टी हल्की रिकवरी के साथ 24650 के करीब पहुंचता हुआ दिखा। वहीं मिड और स्मॉलकैप में सुस्ती का मूड नजर आ रहा है। बाजार में उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए राजेश पालवीय ने जियो फाइनेंशियल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने टाटा केमिकल्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा कविता जैन ने चार्ट के चमत्कार के लिए एचडीएफसी एएमसी पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने केईआई इंडस्ट्रीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Jio Financial

Axis Securities के राजेश पालवीय ने Jio Financial के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 315 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 10 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 16 से 18 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Tata Chemicals Future

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Tata Chemicals पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tata Chemicals में 990 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1030 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 970 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें