बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव, फिर भी टीसीएस, इंफोसिस, DRL और पावर मेक में शॉर्ट टर्म में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

TCS के स्टॉक में राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 3900 के स्ट्राइक वाली कॉल 133 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 145 से 155 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 99 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 23, 2024 पर 11:47 AM
Power Mech पर सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 4918 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अच्छी शुरुआत के बाद बाजार फिसले। निफ्टी ऊपर से 150 प्वाइंट नीचे आया। HDFC बैंक की वजह से बैंक निफ्टी में दबाव देखने को मिल रहा है। इधर मिडकैप इंडेक्स हाई से करीब 1000 प्वाइंट फिसल गया। फिलहाल 1 परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में राजेश पालवीय ने टीसीएस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने इफोसिस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने चार्ट के चमत्कार के लिए डीआरएल पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने पावर मेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः TCS

    राजेश पालवीय ने TCS के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 3900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 133 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 145 से 155 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 99 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Infosys Future


    राजेश सातपुते ने Infosys पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Infosys में 1665 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1645 रुपये पर लगाएं।

    ICICI BANK पर नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों से स्टॉक को खरीदें या बेचें

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः DRL

    मानस जायसवाल ने DRL पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि DRL में 5714 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 5825 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5670 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Power Mech

    सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Power Mech का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Power Mech के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 4918 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 5700 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।