Get App

सेंसेक्स और निफ्टी के रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

Ultratech Cement के स्टॉक में सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 10600 के स्ट्राइक वाली कॉल 283 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 340 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 196 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 10, 2024 पर 12:11 PM
सेंसेक्स और निफ्टी के रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव
RR Kabel पर अमनीष अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1729 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार की नजरें अब मोदी 3.0 के पोर्टफोलियो बंटवारे पर लगी हैं। रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद ऊपरी स्तरों से मुनाफवसूली देखने को मिली। सेंसेक्स ऊपर से 500 प्वाइंट नीचे फिसला। निफ्टी ने भी करीब 150 प्वाइंट गंवाएं। IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने अल्ट्राटेक सीमेंट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने टीसीएस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए क्रॉम्प्टन पर दांव लगाया। जबकि अमनीष अग्रवाल ने आरआर काबेल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Ultratech Cement

सच्चितानंद उत्तेकर ने Ultratech Cement के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 10600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 283 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 340 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 196 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः TCS Futures

रचना वैद्य ने TCS पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि TCS में 3862 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 3830 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3875 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें