सेंसेक्स और निफ्टी पर ऊपरी स्तरों से दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

MCX के स्टॉक में सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 3900 के स्ट्राइक वाली कॉल 183 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 200/260 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 130 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड May 15, 2024 पर 11:19 AM
Varun Bevrages पर सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1490 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव दिखा। मिडकैप और स्मॉल कैप शेयर OUT PERFORM कर रहे हैं। डर के INDEX INDIA VIX में फिर तेजी आई। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने एमसीएक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने आईओसी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने चार्ट के चमत्कार के लिए एचसीएल टेक पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ खेमका ने वरुण बेवरेजेज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः MCX

    सच्चितानंद उत्तेकर ने MCX के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 3900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 183 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 200/260 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 130 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः IOC


    प्रशांत सावंत ने IOC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि IOC में 202 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 210/212 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 198 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः HCL Tech

    राजेश सातपुते ने HCL Tech पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि HCL Tech में 1327 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1355/1380 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1315 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Varun Beverages

    सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप सेगमेंट से Varun Bevrages का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Varun Bevrages के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1490 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1720 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।