आरबीआई पॉलिसी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी में दिखा दबाव, इन चार स्टॉक्स में खरीदारी करने पर होगी तगड़ी कमाई

Trent के स्टॉक में Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 5600 के स्ट्राइक वाली कॉल 282 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 330 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 250 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 11:33 AM
Jindal Saw पर मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 630 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज आरबीआई ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया। आरबीआई ने उम्मीद के मुताबिक रेपो रेट में फिर से कोई बदलाव नहीं किया। इसके बाद बाजार में थोड़ी गिरावट बढ़ती हुई देखी गई। आज आईटी, मेटल स्टॉक्स कमजोर नजर आये। जबकि फार्मा और मीडिया में बढ़त देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिवांगी सरडा ने ट्रेंट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने डॉ रेड्डीज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने चार्ट के चमत्कार के लिए सन फार्मा पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने जिंदल सॉ पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Trent

    Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Trent स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 5600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 282 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 330 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 250 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Dr Reddy's


    www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने Dr Reddy's पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Dr Reddy's में 7044 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 7200/7250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 6950 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Sun Pharma

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Sun Pharma पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Sun Pharma में 1747 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1770 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1729 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Jindal Saw

    मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Jindal Saw का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Jindal Saw के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 630 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 715 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।