आज आरबीआई ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया। आरबीआई ने उम्मीद के मुताबिक रेपो रेट में फिर से कोई बदलाव नहीं किया। इसके बाद बाजार में थोड़ी गिरावट बढ़ती हुई देखी गई। आज आईटी, मेटल स्टॉक्स कमजोर नजर आये। जबकि फार्मा और मीडिया में बढ़त देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिवांगी सरडा ने ट्रेंट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने डॉ रेड्डीज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने चार्ट के चमत्कार के लिए सन फार्मा पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने जिंदल सॉ पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
