Get App

तीन महीने में पैसे डबल! रणबीर कपूर की रामायण से है इस स्टॉक का कनेक्शन

एक मिड-कैप फिल्म टेक कंपनी अब भारत में रामायण फिल्म से चर्चा में है। कई हॉलीवुड को पहले ऑस्कर दिला चुकी इस कंपनी के स्टॉक बीते 3 महीने में करीब डबल हो गए हैं। जानिए इस स्टॉक में तेजी की वजह और इसका रणबीर कपूर और उनकी रामायण फिल्म से कनेक्शन।

Suneel Kumarअपडेटेड Jul 09, 2025 पर 8:08 PM
तीन महीने में पैसे डबल! रणबीर कपूर की रामायण से है इस स्टॉक का कनेक्शन
रामायण फिल्म का टीजर रिलीज के बाद अगले दिन कंपनी का शेयर 7 प्रतिशत तक उछल गया था।

Prime Focus share price: रामायण (Ramayana) के बहुप्रतीक्षित टीजर के जारी होने के बाद निवेशकों का फोकस प्रोडक्शन कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियो (Prime Focus Studio) पर बढ़ गया है। रामायण फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की अगुवाई वाली इस कंपनी के शेयरों का भाव बीते तीन महीने में दोगुना (Multibagger Stocks) हो गया है।

3 जुलाई को टीजर रिलीज के बाद अगले दिन शेयर 7 प्रतिशत उछलकर 175 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। आइए जानते हैं कि प्राइम फोकस स्टूडियो का रामायण से क्या कनेक्शन है और इसके शेयरों में तेजी की वजह क्या है।

रणबीर कपूर कर रहे हैं निवेश?

प्राइम फोकस स्टूडियो के शेयरों में तेजी की एक और वजह अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का संभावित निवेश है। रणबीर रामायण में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। कंपनी ने हाल ही में 46 करोड़ से ज्यादा शेयरों के प्रेफरेंशियल इश्यू को मंजूरी दी थी। इसमें रणबीर कपूर को 12.5 लाख शेयर अलॉट करने का प्रस्ताव था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें