कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में मुनाफावसूली, जानिये गौरव बिस्सा की निफ्टी पर राय और सस्ता ऑप्शन

बैंक निफ्टी में 41000, 40900 और 40800 के लेवल पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये और निफ्टी में 17700, 17600 और 17500 के लेवल पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 1:59 PM
Incred Equities के गौरव बिस्सा ने कहा कि निफ्टी 17630 के ऊपर क्लोज होने इसमें अगले एक से दो दिनों में इसमें फिर से 17850 और 17900 के अपसाइड लेवल देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में मुनाफावसूली दिख रही है। हालांकि बैंक निफ्टी में गिरावट निफ्टी से कम है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट Incred Equities के गौरव बिस्सा हैं। गौरव ने आज बाजार पर राय दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने शानदार कॉल्स दिये और एक सस्ता ऑप्शन भी दिया।

    NIFTY पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17700, 17800 और 17900 के लेवल पर एक्टिव नजर आये


    आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17700, 17600 और 17500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

    NIFTY BANK पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 41000, 41400 और 41500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

    आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 41000, 40900 और 40800 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

    बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।

    Incred Equities के गौरव बिस्सा की बाजार पर राय

    गौरव बिस्सा ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में 17630 पर बहुत बढ़िया सपोर्ट देखने को मिल रहा है। हमें लग रहा है कि आज निफ्टी में इसके नीचे की क्लोजिंग देखने को नहीं मिलेगी। यदि यहां पर ये मजबूती से सपोर्ट लेता है तो हमारा मानना है कि अगले एक से दो दिनों में इसमें फिर से 17850 और 17900 के अपसाइड लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसलिए कुल मिलाकर मेरा नजरिया निफ्टी पर बुलिश ही बना हुआ है। हालांकि इसमें बड़ी अपसाइड नहीं बल्कि छोटी अपसाइड देखने को मिल सकती है।

    Incred Equities के गौरव बिस्सा के दमदार ट्रेड्स

    PVR Sep Fut : बेचें - 1785 रुपये, लक्ष्य - 1650 रुपये, स्टॉपलॉस - 1820 रुपये

    सस्ता ऑप्शन दिलाएगा तगड़ा मुनाफा - Siemens

    आज सस्ता ऑप्शन के रूप में गौरव बिस्सा ने कैपिटल गुड्स सेक्टर का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Siemens के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन खरीदना चाहिए। इसमें सितंबर सीरीज की 3060 के स्ट्राइक की कॉल 77 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें लक्ष्य के रूप में 140 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 55 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।