PSU Bank stocks : सरकारी बैंकों में दिखी जोरदार तेजी, PSU बैंक इंडेक्स 3% भागा, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

PSU Bank stocks : मजबूत खरीदारी के बीच SBI, बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य PSU बैंकों के शेयरों में 8% तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। PSU बैंक इंडेक्स में आज 3 फीसदी तक की बढ़त रही है। इसके सभी 12 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ है

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 6:19 PM
Story continues below Advertisement
PSU Bank stocks : LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी का ओवरऑल बुलिश चार्ट स्ट्रक्चर बरकरार है,जिसमें बेस धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है

PSU Bank stocks : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ इंडिया जैसे पब्लिक सेक्टर बैंक स्टॉक्स में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इससे निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में भी अच्छी तेजी आई। SBI का शेयर इंडेक्स पर टॉप गेनर रहा। यह लगभग 8 प्रतिशत बढ़कर 1,150 रुपये प्रति शेयर के 52-हफ़्ते के नए हाई पर पहुं गया। यह तेज़ी बैंक द्वारा घोषित दिसंबर तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद आई। इन नतीजों बाद कई ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक के लिए अपने टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं।

कंपनी ने स्टैंडअलोन आधार पर दिसंबर तिमाही FY26 में 21,028 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ज़्यादा प्रॉफ़िट दर्ज किया है। एक रेगुलेटरी फ़ाइलिंग के मुताबिक कंसोलिडेटेड आधार पर इस सरकारी बैंक ने प्रॉफ़िट में 13.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है। बैंक का मुनाफा 21,317 करोड़ रुपये रहा है।

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम इस तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि के 41,445 करोड़ रुपये की तुलना में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 45,190 करोड़ रुपये हो गई।


पॉजिटिव सेंटीमेंट के कारण दूसरे PSU बैंक स्टॉक्स में भी तेजी आई। इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 3.78 प्रतिशत और 2.71 प्रतिशत बढ़े।

निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 3.34 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ, इसके सभी 12 शेयर हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी लगभग 1 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी टेक्निकल व्यू

बैंक निफ्टी में भी आज गैप-अप ओपनिंग हुई और इसने अपने पिछले रिकॉर्ड हाई 60,437 को आसानी से पार कर लिया। यह इंडेक्स बेंचमार्क निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। बैंकिं निफ्टी आज 549 अंक (0.91 प्रतिशत) बढ़कर 60,669 पर पहुंच गया और डेली चार्ट पर अपर बोलिंगर बैंड के पास एक बेयरिश कैंडल बनाया। यह 3 फरवरी के बाद इस महीने इंडेक्स द्वारा बनाया गया दूसरा बुलिश गैप था, जबकि यह डाउनवर्ड सपोर्ट ट्रेंडलाइन के ऊपर बना हुआ है।

बैंक निफ्टी के सभी अहम मूविंग एवरेज ऊपर की ओर ट्रेंड करते दिखे। साथ ही मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी बुलिश रुझान रहा। RSI ने बुलिश क्रॉसओवर बनाए रखा और 60 ज़ोन से ऊपर रहा, जबकि MACD हिस्टोग्राम में और मज़बूती के साथ ऊपर की ओर ट्रेंड करता रहा।

LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी का ओवरऑल बुलिश चार्ट स्ट्रक्चर बरकरार है,जिसमें बेस धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है। या ऊपरी लेवल पर खरीदारी होने का संकेत दे रहा है। जब तक इंडेक्स 60,000 के अहम लेवल से ऊपर बना रहता है,तब तक 'बाय-ऑन-डिप्स' की रणनीति अपनाई जा सकती है। लेवल की बात करें तो इसके लिए तत्काल सपोर्ट 60,000 के पास है,जबकि रेजिस्टेंस 60,900 के ज़ोन के आसपास दिख रहा है।

 

India US trade deal: टैरिफ 18% होने से 25% तक बढ़ सकता है जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट, 17% भागा गोल्डियम का शेयर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।