Get App

PSU Dividend Stocks: इस हफ्ते 4 सरकारी कंपनियां ₹7 तक का डिविडेंड देंगी, शेयरों पर रहेगा फोकस

PSU Dividend Stocks: इस हफ्ते चार सरकारी कंपनियों के शेयर डिविडेंड की वजह से चर्चा में रहेंगे। कोचीन शिपयार्ड, शिपिंग कॉरपोरेशन, PFC और ऑयल इंडिया ने अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इनकी रिकॉर्ड डेट 16 से 20 नवंबर के बीच है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 15, 2026 पर 6:26 PM
PSU Dividend Stocks: इस हफ्ते 4 सरकारी कंपनियां ₹7 तक का डिविडेंड देंगी, शेयरों पर रहेगा फोकस
कोचीन शिपयार्ड ने हर शेयर पर ₹3 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

PSU Dividend Stocks: शेयर बाजार में 16 नवंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में चार सरकारी कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर फोकस में रहेंगे। इनमें कोचीन शिपयार्ड, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SCI), पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) और ऑयल इंडिया शामिल हैं। इन कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इनकी रिकॉर्ड डेट 16 से 20 नवंबर के बीच है।

कोचीन शिपयार्ड डिविडेंड

कोचीन शिपयार्ड ने हर शेयर पर ₹3 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए 16 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। शुक्रवार, 13 नवंबर को कंपनी का शेयर BSE पर 1.46% गिरकर ₹1,178.50 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में शेयर करीब 6.87% और छह महीने में 28.69% टूट चुका है।

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें