निफ्टी में 29964 पर पुलबैक संभव लेकिन अगर इसके नीचे फिसले तो 23879-23821 तक गिरने की आशंका - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंट्राडे में अगर ये 50110 के पार निकला तो 50331-50510 के लेवल संभव है। ये 50510 के ऊपर टिके तो शॉर्ट कवरिंग में 50688-50840 के लेवल संभव है। इंडेक्स 50110 या 50510 पार होने में नाकाम हो तो शॉर्ट ट्रेड काम करेगा। लेकिन बैंक निफ्टी में 49610 का लेवल टूटा तो 200 DEMA भी मुमकिन है

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 8:26 AM
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में 23964 (50DEMA) सबसे अहम है। इंडेक्स में 29964 पर पुलबैक संभव लेकिन अगर फिसले तो 23879-23821 का लेवल दिख सकता है

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24199-24235 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24341-24434/24510 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23964-23879 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23821-23767/23733 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि निफ्टी में एक बार फिर पहले रेजिस्टेंस से रिवर्सल आया है। बिकवाली के लिए 20 DEMA/ कॉल राइटर का जोन कारगर नजर आया। FIIs की चौतरफा बिकवाली, नेट लॉन्ग घटकर 78000 पर आ गये हैं। निफ्टी 50DEMA और 24000 के नीचे बंद हुआ।

वीरेंद्र ने कहा कि 24000 की पुट में अब भी सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। 24200-24300 पर सबसे तगड़ी कॉल राइटिंग देखने को मिल रही है। इसमें 24199-24235 पार होने तक उछाल में बिकवाली संभव है। इसके 24235 के पार निकलने पर कमजोर शॉर्ट कवरिंग में 24341-24434 का पुलबैक संभव है।

इसमें 24434 फॉलिंग 20 DEMA है और 24500 कॉल राइटर्स और शॉर्ट करने का जोन है। इंडेक्स में 23964 (50DEMA) सबसे अहम है। यहां शॉर्ट ट्रेड की समीक्षा करें। इंडेक्स में 29964 पर पुलबैक संभव लेकिन अगर फिसले तो 23879-23821 संभव है।


Stock Market Live Updates- ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, गिफ्ट निफ्टी में 90 अंकों का उछाल

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 50110-50331/50510 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 50688-51840/951(50DEMA) के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 49610-49481 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 49329-49488/49310 के स्तर पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी कल दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। 100 DEMA तक फिसला गया। SBI में नई कमजोरी दिखी। इसमें 50000 से 50500 तक कॉल राइटर्स हावी है। 50500 के नीचे बंद होने तक कमजोरी देखने को मिली। इसमें हर तेजी जल्दी खत्म होगी। 100 DEMA को देखते हुए 49750-49610 दिन के लिए अहम बेस है।

इंडेक्स इंट्राडे में अगर 50110 के पार निकला तो 50331-50510 संभव है। ये 50510 के ऊपर टिके तो शॉर्ट कवरिंग में 50688-50840 (50 DEMA की ओर) लेवल संभव है। इंडेक्स 50110 या 50510 पार होने में नाकाम हो तो शॉर्ट ट्रेड काम करेगा। इंडेक्स में 49750-49610 पर शॉर्ट ट्रेड की समीक्षा करें। अगर होल्ड हो तो कवर करें। लेकिन 49610 टूटा तो बैंक निफ्टी पर 200 DEMA भी संभव है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।