Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24199-24235 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24341-24434/24510 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23964-23879 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23821-23767/23733 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि निफ्टी में एक बार फिर पहले रेजिस्टेंस से रिवर्सल आया है। बिकवाली के लिए 20 DEMA/ कॉल राइटर का जोन कारगर नजर आया। FIIs की चौतरफा बिकवाली, नेट लॉन्ग घटकर 78000 पर आ गये हैं। निफ्टी 50DEMA और 24000 के नीचे बंद हुआ।
