Get App

पुतिन चौथी बार बने रूस के राष्ट्रपति

रूस में व्लादीमीर पुतिन चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं। पुतिन ने चुनाव में धमाकेदार जीत हासिल की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2018 पर 9:26 AM
पुतिन चौथी बार बने रूस के राष्ट्रपति

रूस में व्लादीमीर पुतिन चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं। पुतिन ने चुनाव में धमाकेदार जीत हासिल की है। उन्हें 76 फीसदी से ज्यादा वोट मिले। इस जीत के बाद पुतिन 2024 तक सत्ता में बने रहेंगे। पुतिन स्टालिन के बाद देश में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेता बन गए हैं।

शुरुआती रुझानों में ही अपनी जीत पक्की देख पुतिन ने मॉस्को में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, मतदाताओं ने बीते कुछ साल की उनकी उपलब्धियों पर मुहर लगाई है। कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पावेल ग्रुडिनिन को 13 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रशिया के प्रमुख व्लादिमीर झिरिनोवस्काइ को करीब 6 फीसदी ही वोट मिले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें