Q3 Results Expectations: बाजार की नजर कल और सोमवार के नतीजों पर हैं। सोमवार को निफ्टी में पावर ग्रिड से साथ-साथ वायदा की 5 कंपनियों के नतीजे आएंगे। आइए डालते है कैसे रहेंगे इन कंपनियों के नतीजे।
Q3 Results Expectations: बाजार की नजर कल और सोमवार के नतीजों पर हैं। सोमवार को निफ्टी में पावर ग्रिड से साथ-साथ वायदा की 5 कंपनियों के नतीजे आएंगे। आइए डालते है कैसे रहेंगे इन कंपनियों के नतीजे।
POWER GRID
दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है और यह 4028 करोड़ रुपये के मुकाबले 4031 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। वहीं कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 2.82 फीसदी की इजाफा संभव है। और यह 11550 करोड़ रुपये 11876 करोड़ रुपये पर आ सकता है। हालांकि मार्जिन में 160 बेसिस प्वाइंट का दबाव दिख सकता है और यह 86 फीसदी पर आ सकती है।
पावर ग्रिड: कहां रहेगी नजर
बाजार की नजर नए प्रोजेक्ट के टैरिफ रियलाइजेशन, मौजूदा प्रोजेक्ट पर कैपिटलाइजेशन और प्रोजेक्ट पाइपलाइन की कमेंट्री पर रहेगी।
DIVI'S LAB
कस्टम सिंथेसिस में मजबूती से आय को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। प्रोडक्ट मिक्स में सुधार, लागत घटने से कंपनी को फायदा हो सकता है। कस्टम सिंथेसिस में मजबूती जारी रहने की उम्मीद है। साल -दर- साल आधार पर कंपनी के मुनाफे में 41 फीसदी और रेवेन्यू में 22 फीसदी की बढ़त मुमकिन है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 503 करोड़ रुपये पर रहने की उम्मीद है।
डिवीज लैब: कहां रहेगी नजर
GLP-1 प्रोडक्ट पर प्रोग्रेस, जेनेरिक API में न्यू मॉलेक्यूल्स, काकीनाडा यूनिट का फेज-1और न्यू मॉलेक्यूल के लॉन्च पर बाजार की नजर रहेगी।
TATA CHEMICALS Q3
भारतीय कारोबार में 7% ग्रोथ की उम्मीद है जबकि नॉर्थ अमेरिका में 1% आय घटने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी के यूरोप कारोबार में 2% दबाव का अनुमान है। डिमांड स्थिति, सोड़ा एश की कीमतों पर नजर रहेगी।
मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक कंपनी का कंसोलिडेशन मुनाफा सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़कर 164 करोड़ रुपये पर रह सकता है। जबकि आय में 2.7 फीसदी की बढ़त संभव है और यह 3730 करोड़ रुपये से बढ़कर 3830 करोड़ रुपये पर आ सकती है। हालांकि मार्जिन स्थिर रह सकती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।