Q3 Results: दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में निफ्टी 50 कंपनियों के नतीजों में मिलीजुली तस्वीर देखने को मिली। एक तरफ मुनाफे में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू ग्रोथ दो अंकों में पहुंच गई। एनालिसिस के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में निफ्टी-50 की 37 कंपनियों का कुल शुद्ध मुनाफा पिछले साल से 8.1% घट गया। यह पिछली 13 तिमाहियों यानी सितंबर 2022 के बाद पहली बार है जब मुनाफे में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट की बड़ी वजह नए लेबर कोड का असर रहा।
