Q3 Results: मुनाफे से घाटे में आई टाटा ग्रुप की कंपनी, रेवेन्यू भी फिसला; शेयरों पर रहेगी नजर

Q3 Results: टाटा ग्रुप की एक कंपनी दिसंबर में मुनाफे से घाटे में आ गई। रेवेन्यू और सेल्स में गिरावट दर्ज हुई है। लेबर कोड से जुड़े प्रोविजन ने नतीजों पर दबाव डाला। शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 10:26 PM
Story continues below Advertisement
NELCO Limited का शेयर बुधवार को NSE पर 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹700.35 पर बंद हुआ।

Q3 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी NELCO Ltd ने वित्त वर्ष 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी को ₹1.19 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने ₹4.95 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

रेवेन्यू और सेल्स में 3% की गिरावट

दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 3 प्रतिशत घटकर ₹78.3 करोड़ रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹80.72 करोड़ था।


इसी तरह, तिमाही के दौरान NELCO की कुल सेल्स भी 3 प्रतिशत घटकर ₹78.30 करोड़ रह गईं। यह पिछली तिमाही में ₹80.72 करोड़ थीं। यह गिरावट ऑपरेशनल कमजोरी को दिखाती है।

NELCO के मैनेजमेंट ने क्या कहा?

NELCO के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO पी.जे. नाथ ने नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि NELCO ने अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स के मुताबिक कंजर्वेटिव कॉस्ट प्रोविजन किया है। इसमें नए लेबर रेगुलेशंस के तहत संभावित बदलावों को पहले से शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि कंपनी नए लेबर कोड्स के फाइनल इम्प्लीमेंटेशन से जुड़े डेवलपमेंट्स पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर फाइनेंशियल एडजस्टमेंट किए जाएंगे।

NELCO के शेयरों का हाल

NELCO Limited का शेयर बुधवार को NSE पर 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹700.35 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 20.28% गिरा है। वहीं, 1 साल में यह 40.06% क्रैश हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.60 हजार करोड़ रुपये है।

NELCO का बिजनेस क्या है?

NELCO Limited टाटा ग्रुप की कंपनी है और इसका मुख्य बिजनेस सैटेलाइट कम्युनिकेशन और नेटवर्क सर्विसेज से जुड़ा हुआ है। कंपनी VSAT (Very Small Aperture Terminal) सॉल्यूशंस, सैटेलाइट आधारित कनेक्टिविटी, मैनेज्ड नेटवर्क सर्विसेज और कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है।

NELCO की सेवाएं खासतौर पर बैंकिंग, डिफेंस, ऑयल एंड गैस, पावर, माइनिंग, शिपिंग और रिमोट लोकेशंस में काम करने वाले इंडस्ट्री सेक्टर्स के लिए अहम हैं। क्योंकि यहां पारंपरिक टेलीकॉम नेटवर्क पहुंच से बाहर होता है।

Jio Financial Services Q3 Results: दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन, कंपनी ने 269 करोड़ प्रॉफिट कमाया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।