FY24 में QIP के जरिए कंपनियों ने जुटाए 78000 करोड़ रुपये, मजबूत मार्केट सेंटीमेंट का असर

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के अनुसार क्यूआईपी रूट के माध्यम से 2023-24 में 78,089 करोड़ रुपये जुटाए गए, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष में जुटाए गए 10,235 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है। कंपनियां अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पूंजी की जरूरत को पूरा करने के लिए QIP के माध्यम से धन जुटाती हैं

अपडेटेड Mar 31, 2024 पर 2:57 PM
Story continues below Advertisement
मजबूत मार्केट सेंटीमेंट के बीच FY24 में अलग-अलग कंपनियों ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए जमकर फंड जुटाए हैं।

Qualified Institutional Placement : मजबूत मार्केट सेंटीमेंट के बीच FY24 में अलग-अलग कंपनियों ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए जमकर फंड जुटाए हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान कंपनियों ने इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को शेयर जारी करके कुल 78000 करोड़ रुपये जुटाए। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष में QIP के जरिए जुटाए गए कुल फंड से 7 गुना अधिक है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मोमेंटम नए वित्त वर्ष 2024-25 में भी जारी रह सकती है। उन्होंने कहा कि कंपनियां चुनाव नतीजों के बाद कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए पूंजी जुटाना जारी रखेंगी।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड की एमडी और इक्विटी कैपिटल मार्केट्स की प्रमुख नेहा अग्रवाल ने बताया, "प्रो-बिजनेस रिफॉर्म और मैक्रो इकोनॉमिक स्टेबिलिटी द्वारा समर्थित इकोनॉमिक डेवलपमेंट के समय में भारत 2027 तक वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है और इसमें मजबूत फ्लो जारी रहेगा। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि FY25 भी प्राइमरी कैपिटल के नजरिए से बहुत मजबूत वर्ष होगा क्योंकि कंपनियां चुनाव नतीजों के बाद कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए पूंजी जुटाना जारी रखेंगी।"


2023-24 में 78,089 करोड़ रुपये जुटाए गए

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के अनुसार क्यूआईपी रूट के माध्यम से 2023-24 में 78,089 करोड़ रुपये जुटाए गए, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष में जुटाए गए 10,235 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है। इसमें QIP मोड के माध्यम से REITs और इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (InVITs) द्वारा जुटाए गए फंड शामिल हैं। इससे पहले, 2021-22 में क्यूआईपी रूट के माध्यम से 28,532 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। वहीं, 2020-21 में यह आंकड़ा 81,731 करोड़ रुपये के ऑल टाइम हाई पर था।

FY24 में कलेक्ट किए गए 78,089 करोड़ रुपये में से कुल 68,933 करोड़ रुपये 55 कंपनियों द्वारा इस रूट से जुटाए गए। शेष 9,156 करोड़ रुपये एक REIT और दो InvITs द्वारा जुटाए गए। ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट ने क्यूआईपी के माध्यम से 2,305 करोड़ रुपये, नेशनल हाईवे इंफ्रा ट्रस्ट ने 6,181 करोड़ रुपये और ग्रिड ट्रस्ट ने 669 करोड़ रुपये जुटाए। जेएम फाइनेंशियल के अग्रवाल ने कहा, "मार्केट सेंटीमेंट में सुधार और मजबूत डिमांड के साथ कंपनियां विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूंजी जुटाने पर विचार कर रही हैं।"

क्या है QIP

फाइनेंशियल कंपनियां अपनी ग्रोथ प्लान के लिए और अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पूंजी की जरूरत को पूरा करने के लिए QIP के माध्यम से धन जुटाती हैं। QIP संस्थागत निवेशकों से धन जुटाने के सबसे तेज तरीकों में से एक है। इसे लिस्टेड फर्मों और निवेश ट्रस्टों के लिए डिजाइन किया गया है। जो उन्हें मार्केट रेगुलेटर को प्री-इश्यू फाइलिंग सबमिट करने की जरूरत के बिना इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से जल्दी से फंड जुटाने की अनुमति देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।