Get App

RVNL Share Price: मुनाफे और रेवेन्यू में गिरावट पर 2% टूटे शेयर, डिविडेंड का तोहफा भी नहीं थाम पाया फिसलन

RVNL Q4 Result: सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के लिए मार्च तिमाही कुछ खास नहीं रही। इसका मुनाफा भी कम हुआ और रेवेन्यू में भी गिरावट आई। इसके चलते आज रेल विकास निगम के शेयरों में आज हलचल दिख सकती है। शेयरों पर डिविडेंड के ऐलान का भी असर दिख सकता है। चेक करें रेलवे कंपनी के रिजल्ट की खास बातें और डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 22, 2025 पर 3:49 PM
RVNL Share Price: मुनाफे और रेवेन्यू में गिरावट पर 2% टूटे शेयर, डिविडेंड का तोहफा भी नहीं थाम पाया फिसलन
RVNL Q4 Result: रेल विकास निगम को मार्च 2025 में कंसालिडेटेड लेवल पर 459.12 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो सालाना आधार पर 4.03 फीसदी कम रहा।

RVNL Q4 Result: रेल मंत्रालय की कंस्ट्क्शन इकाई रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने मार्च तिमाही के कारोबारी नतीजे के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2025 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 4 फीसदी और रेवेन्यू भी 4 फीसदी से अधिक गिर गया। इसके चलते शेयर भी आज मार्केट खुलते ही करीब दो फीसदी टूट गए। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर काफी कमजोर स्थिति में हैं। आज बीएसई पर 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ 404.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.57 फीसदी फिसलकर 401.50 रुपये तक आ गया था।

शेयरों की इस गिरावट को डिविडेंड का ऐलान भी नहीं थाम पाया। कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1.72 रुपये यानी 17.20 फीसदी के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट अभी फिक्स नहीं है।

RVNL Q4 Result: खास बातें

रेल विकास निगम को मार्च 2025 में कंसालिडेटेड लेवल पर 459.12 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो सालाना आधार पर 4.03 फीसदी कम रहा। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 4.28 फीसदी फिसलकर 6,426.88 करोड़ रुपये पर आ गया। मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 5.2 फीसदी गिरकर 432.78 करोड़ रुपये पर आ गया और मार्जिन भी 6.8 फीसदी से फिसलकर 6.7 फीसदी रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें