Get App

अचानक रॉकेट क्यों बने रेलवे स्टॉक्स, क्या बजट के बाद भी जारी रहेगी ये तेजी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल अंतरिम बजट में रेलवे के लिए 2.55 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए थे। यह रकम फिस्कल ईयर 2025 में खर्च करने के लिए है। इसके पिछले वित्त वर्ष में रेलवे का बजट 2.40 लाख करोड़ रुपये था। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि भारतीय रेलवे कंपनियां अपना कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर वॉल्यूम ग्रोथ बरकरार रख सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 6:45 AM
अचानक रॉकेट क्यों बने रेलवे स्टॉक्स, क्या बजट के बाद भी जारी रहेगी ये तेजी
नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में रेलवे स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी लौटी

अगर आपने रेलवे स्टॉक्स की चाल पर गौर किया होगा कि पता चलेगा कि पिछले कुछ हफ्तों में इनकी चाल जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ी है। फिर चाहे वो शेयर RVNL हो, इरकॉन इंटरेनशनल हो या फिर IRFC, 8 जुलाई को भी रेलवे स्टॉक्स में अच्छी तेजी नजर आई। एक दिन में ये शेयर 18 फीसदी तक चढ़ चुके हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से इसमें अच्छी तेजी लौटी है। दरअसल, इसकी वजह ये है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले हफ्ते कहा था कि सरकार 2,500 नए पैसेंजर कोच और 10,000 अतिरिक्त कोच बनाने का प्लान कर रही है। इसके साथ ही सरकार ने 50 नई अमृत भारत ट्रेनों के प्रोडक्शन का ऐलान किया है। इन खबरों से ही पिछले कुछ दिनों में रेलवे शेयरों की तेजी को सपोर्ट मिला है।

इस साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करने वाली हैं। ये बजट नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। लिहाजा उम्मीद है कि इस साल आम बजट में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई ऐलान कर सकती है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा है सरकार का फोकस

मोदी सरकार का फोकस रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार लाने के साथ-साथ पटरियों, रेल इलेक्ट्रिफिकेशन, रोलिंग स्टॉक बनाने और माल ढुलाई सेवाओं को बेहतर करने पर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें