Rain Industries के शेयर 8% लुढ़के, ऊर्जा चिंताओं के बीच कंपनी ने यूरोप में बंद की अपनी ऑपरेटिंग यूनिट

रेन इंडस्ट्रीज के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी रेन कॉर्बन इंक (Rain Carbon Inc) ने ऊर्जा चिंताओं के बीच अपनी एक यूरोपियन यूनिट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है

अपडेटेड Sep 09, 2022 पर 3:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रेन इंडस्ट्रीज के शेयरों में पिछले एक महीने में 5.22% की गिरावट आई है

पेट्रोकेमिकल कंपनी रेन इंडस्ट्रीज (Rain Industries) के शेयरों में शुक्रवार 9 सितंबर को 8 फीसदी तक की तेज गिरावट देखी गई। कंपनी ने अपनी एक यूरोपियन यूनिट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिसके चलते इसके शेयरों में यह गिरावट आई है।

रेन इंडस्ट्रीज के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी रेन कॉर्बन इंक (Rain Carbon Inc) ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसने यूरोप में स्थित अपने एक ऑपरेटिंग यूनिट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। कंपनी अब यूरोप में स्थित अपनी अन्य प्रोडक्शन यूनिट्स के लिए एनर्जी संबंधित इमरजेंसी प्लान बनाने में लगी है, जिससे अनिश्चित भू-राजनीतिक वातावरण के बीच किसी भी संभावित प्राकृतिक गैस की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी से पैदा होने वाली समस्या से निपटा जा सके।

रेन कॉर्बन इंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "कंपनी अपनी अन्य यूरोपीय प्रोडक्शन यूनिट्स के लिए संभावित प्राकृतिक गैस की कमी और आगामी सर्दियों के महीनों के दौरान अप्रत्याशित और अनिश्चित भू-राजनीतिक वातावरण के के चलते कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त एनर्जी से जुड़े आकस्मिक प्लान बना रही है।"


यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप इंडिया में iPhones का उत्पादन कर सकता है, ताइवानी कंपनी से चल रही बातचीत

खबर लिखे जाने के समय, दोपहर ढाई बजे, रेन इंडस्ट्रीज के शेयर बीएसई पर करीब 7 फीसदी लुढ़कर 187.20 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। शेयर के प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले एक महीने में रेन इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5.22 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में इसकी कीमत करीब 23.11 फीसदी नीचे आई है।

बता दें कि अमेरिकी मुख्यालय वाली रेन कार्बन इंक, कार्बन आधारित उत्पादों और एडवांस मैटेरियल की ग्लोबल लेवल पर एक प्रमुख उत्पादक कंपनी है। रेन कार्बन के ग्लोबल ऑपरेशन के लिए उसकी यूरोपियन मार्केट में मौजूदगी जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।