Get App

Rajesh Power Services Share Price: इस पावर यूटिलिटी शेयर को मिला ₹472 करोड़ का ऑर्डर, स्टॉक 5% चढ़ा

Rajesh Power Services Share Price: 12 अक्टूबर को राजेश पावर सर्विसेज़ लिमिटेड (Rajesh Power Services) के शेयर बीएसई पर ₹747 प्रति शेयर के भाव पर ऊपर की ओर गैप के साथ खुले और जल्द ही ₹789 प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए, जिससे इंट्राडे में लगभग 5% की बढ़त देखने को मिली

Sujata Yadavअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 2:07 PM
Rajesh Power Services Share Price: इस पावर यूटिलिटी शेयर को मिला ₹472 करोड़ का ऑर्डर, स्टॉक  5% चढ़ा
स्टॉक में यह तेजी कंपनी को ₹471.92 करोड़ के बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आई। इसी के साथ ही राजेश पावर के शेयरों को लेकर काफी हलचल देखी गई

Rajesh Power Services Share Price:   शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ यूटिलिटी शेयरों ने मुश्किल हालात के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया। राजेश पावर सर्विसेज़ लिमिटेड के शेयर उनमें से एक हैं। यह पावर यूटिलिटी स्टॉक दलाल स्ट्रीट पर काफी समय से दबाव झेल रहे शेयरों में से एक रहा है। लेकिन 12 अक्टूबर को राजेश पावर सर्विसेज़ लिमिटेड (Rajesh Power Services) के शेयर बीएसई पर ₹747 प्रति शेयर के भाव पर ऊपर की ओर गैप के साथ खुले और जल्द ही ₹789 प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए, जिससे इंट्राडे में लगभग 5% की बढ़त देखने को मिली। स्टॉक में यह तेजी कंपनी को ₹471.92 करोड़ के बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आई। इसी के साथ ही राजेश पावर के शेयरों को लेकर काफी हलचल देखी गई, जिससे कंपनी का ऑर्डर बुक ₹4,000 करोड़ के करीब पहुंच गया।

स्टॉक में उछाल की क्या है वजह

राजेश पावर सर्विसेज़ लिमिटेड ने भारतीय एक्सचेंजों को नए ऑर्डर के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने कहा, "पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन में प्रमुख स्पेशलाइज़्ड EPC कॉन्ट्रैक्टर, राजेश पावर सर्विसेज़ लिमिटेड ने सोमवार को घोषणा की कि कंपनी ने गुजरात में बिजली वितरण इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (MGVCL) से ₹471.92 करोड़ (टैक्स सहित) के बड़े टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए हैं।"

यह बड़ा ऑर्डर राजेश पावर सर्विसेज़ लिमिटेड के लिए एक अहम उपलब्धि है। इससे कंपनी के ऑर्डर बुक में एक ही बार में 10% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है और कुल ऑर्डर बुक ₹4,000 करोड़ के करीब पहुंच गई है, साथ ही 18 महीनों तक काम पूरा करने की विज़िबिलिटी भी मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें