Get App

Rakesh Jhunjhunwala ने इन 5 कंपनियों में घटाई हिस्सेदारी, 2021 में इन Stocks की कीमतें 40% तक बढ़ीं

राकेश झुनझुनवाला का निवेश 39 से अधिक कंपनियों में है, जिसमें से दिसंबर तिमाही में उन्होंने 9 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2021 पर 5:25 PM
Rakesh Jhunjhunwala ने इन 5 कंपनियों में घटाई हिस्सेदारी, 2021 में इन Stocks की कीमतें 40% तक बढ़ीं

स्टॉक मार्केट के बिग बुल और दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला को काफी तेजी से पैसा बनाने के लिए जाना जाता है। वे क्वालिटी स्टॉक्स या जिन कंपनियों में ग्रोथ की पोटेंशियल है, केवल उन्हीं में निवेश करते हैं। लेकिन इस बार उनका दांव थोड़ा उल्टा पड़ा है। स्टॉक एक्सचेंज में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला का निवेश 39 से अधिक कंपनियों में है, जिसमें दिसंबर तिमाही में उन्होंने 9 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। इन 9 कंपनियों में से 5 कंपनियां ऐसी हैं जिनके स्टॉक्स में राकेश झुनझुनवाला द्वारा हिस्सेदारी घटाने के बाद से जबरदस्त तेजी आई है। वर्ष 2021 में इन 5 कंपनियों ने निवेशकों को 40% तक रिटर्न दिया है।

राकेश झुनझुनवाला ने दिसंबर तिमाही में जिन 9 कंपनियों के स्टेक बेचे हैं, उनमें क्रिसिल (Crisil), एप्टेक (Aptech) फेडरल बैंक (Federal Bank) रैलिस इंडिया (Rallis India), फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ऑटोलिन इंडस्ट्रीज (Autoline Industries), एस्कॉर्ट्स (Escorts) और फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस (Firstsource Solutions) के साथ उनकी पसंदीदा कंपनी टाइटन (Titan Company Limited) शामिल है। वर्ष 2021 में इन 9 कंपनियों में से क्रिसिल, टाइटन, ऑटोलीन इंडस्ट्रीज और रैलिस इंडिया ने निगेटिव रिटर्न दिया है, बाकी 5 कंपनियों ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है।

राकेश झुनझुनवाला ने जिन कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम की है, उनमें एप्टेक (Aptech) ने निवेशकों को सबसे अधिक 39% रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर, 2020 को इसके एक शेयर की कीमत केवल 157 रुपये थी जो आज बढ़कर 218 रुपये हो गई है। बिग बुल ने दिसंबर तिमाही में इस फर्म के 0.17% शेयर्स बेचे और कंपनी में उनकी हिस्सेदारी घटकर 23.84% रह गई है। इसके अलावा बिग बुल ने Q3 में फेडरल बैंक (Federal Bank) के 0.31% स्टेक बेचे और कंपनी में उनकी हिस्सेदारी अब 2.4% रह गई है। इसके बाद से नए साल में कंपनी के स्टॉक्स के 29% से अधिक की तेजी आई है। 31 दिसंबर, 2020 को इसके एक शेयर की कीमत केवल 66.70 रुपये थी जो आज बढ़कर 87.65 रुपये हो गई है।

इन कंपनियों ने भी दिया पॉजिटिव रिटर्न 

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के स्टॉक्स में 2021 में करीब 15% की तेजी आई है। राकेश झुनझुनवाला ने इस कंपनी के 0.50% शेयर्स बेचे जिससे उनकी हिस्सेदारी 2.8% रह गई है। 31 दिसंबर, 2020 को इसके एक शेयर की कीमत केवल 155 रुपये थी जो आज बढ़कर 177 रुपये हो गई है। इसी तरह उन्होंने एस्कॉर्ट्स (Escorts) और फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस (Firstsource Solutions) के शेयर भी Q3 में बेचे और इन कंपनियों के स्टॉक्स में पिछले 2 महीनें में 5% से अधिक की तेजी आई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें