Rama Steel Tubes share: रामा स्टील ट्यूब्स के शेयरों में आज 2 दिसंबर को करीब 10 फीसदी की दमदार रैली देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 9.96 फीसदी की बढ़त के साथ 13.47 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि उसने रिन्यूएबल एनर्जी स्पेस में कारोबार करने के लिए एक नई यूनिट शुरू की है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2,093.55 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 17.51 रुपये और 52-वीक लो 9.91 रुपये है।
