कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, अंबर एंटरप्राइजेज, ब्लू स्टार, अपोलो हॉस्पिटल्स और लॉरस लैब्स के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं आरबीएल बैंक, केनरा बैंक, बिड़लासॉफ्ट, यूपीएल और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट, एनएमडीसी, इनफो एज, पेज इंडस्ट्रीज और फोर्टिस हेल्थकेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि यूनो मिंडा, अदाणी टोटल गैस, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी ग्रीन और एस्ट्रल में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, कल्याण ज्वैलर्स, ब्लू स्टार, अंबर एंटरप्राइजेज के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
