SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को आरबीआई की ओर से झटका लगा है। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पर आरबीआई ने जुर्माना लगाया है। आरबीआई की ओर से ये जुर्माना नियमों के उल्लंघन के कारण एसबीआई पर लगाया गया है। इसकी जानकारी खुद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के जरिए दी गई है। वहीं एसबीआई के साथ ही कुछ अन्य बैंकों पर भी आरबीआई ने एक्शन लिया है और जुर्माना लगाया है।