CNBC-TV18 को 30 मार्च को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में Ambit Capital के धीरज अग्रवाल ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में आरबीआई ब्याज दरों में 2-3 बार बढ़ोतरी कर सकता है। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि एक समय ऐसा आएगा जब आरबीआई इस निष्कर्ष पर आएगा कि महंगाई के दबाव से निपटने के लिए ब्याज दर बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
