Get App

RBI Monetary Policy: आरबीआई ने इंटरेस्ट रेट में नहीं किया बदलाव, होम लोन सहित दूसरे लोन की EMI नहीं बढ़ेगी

RBI Monetary Policy: आरबीआई के इंटरेस्ट रेट में बदलाव नहीं करने का मतलब है कि फिलहाल होम लोन, कार लोन सहित दूसरे लोन के इंटरेस्ट रेट में बदलाव नहीं होगा। जिन लोगों ने लोन ले रखा है, उनकी EMI न तो फिलहाल बढ़ेगी और न ही घटेगी। केंद्रीय बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 3 जून को शुरू हुई थी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 10:46 AM
RBI Monetary Policy: आरबीआई ने इंटरेस्ट रेट में नहीं किया बदलाव, होम लोन सहित दूसरे लोन की EMI नहीं बढ़ेगी
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 जून यानी शुक्रवार को सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया।

RBI Monetary Policy: आरबीआई ने मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट नहीं बढ़ाया है। इसका मतलब है कि रेपो रेट 5.25 फीसदी बना रहेगा। इसकी उम्मीद पहले से थी। ज्यादातर इकोनॉमिस्ट्स का मानना था कि केंद्रीय बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी जून की मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 जून यानी शुक्रवार को सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया।

होम लोन, कार लोन सहित दूसरे लोन की EMI नहीं बढ़ेगी

RBI के इंटरेस्ट रेट में बदलाव नहीं करने का मतलब है कि फिलहाल होम लोन, कार लोन सहित दूसरे लोन के इंटरेस्ट रेट में बदलाव नहीं होगा। जिन लोगों ने लोन ले रखा है, उनकी EMI न तो फिलहाल बढ़ेगी और न ही घटेगी। केंद्रीय बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 3 जून को शुरू हुई थी। यह बैठक ऐसे वक्त हुई जब इकोनॉमी के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। मध्यपूर्व में टेंशन की वजह से क्रूड की कीमतें आसमान में हैं। इससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा दिख रहा है।

2026 में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में नहीं किया है बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें