आरबीआई ने मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। उसने रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 5.25 फीसदी पर बना हुआ है। इसका मतलब है कि होम लोन और कार लोन की ईएमआई बढ़ने नहीं जा रही है। इसका अनुमान पहले से था। जानकारों का कहना था कि आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा अगस्त की पॉलिसी में रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करेंगे।
