Get App

RBI ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाया, अब वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5% ग्रोथ की उम्मीद

RBI: आरबीआई ने 9 अप्रैल को जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटा दिया है। इसका ऐलान आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने किया। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में इकोनॉमी की ग्रोथ 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है। पहले केंद्रीय बैंक ने FY26 में इकोनॉमी की ग्रोथ 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 11:01 AM
RBI ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाया, अब वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5% ग्रोथ की उम्मीद
वित्त वर्ष 2025-26 की इकोनॉमिक ग्रोथ के अनुमान में कमी की वजह वैश्विक स्थितियां हैं।

आरबीआई ने इकोनॉमी की ग्रोथ के अनुमान को घटा दिया है। इसका ऐलान आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 9 अप्रैल को किया। इस वित्त वर्ष की पहली मॉनेटरी पॉलिसी पेश करते हुए उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में जीडीपी की ग्रोथ 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है। पहले केंद्रीय बैंक ने इस वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

इस वित्त वर्ष के तिमाही अनुमान में भी कमी

RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि इस वित्त वर्ष में इकोनॉमी की ग्रोथ 6.5 फीसदी रह सकती है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 6.5 फीसदी रह सकती है। दूसरी तिमाही में ग्रोथ 6.7 फीसदी रहने का अनुमान है। तीसरी तिमाही में ग्रोथ 6.6 फीसदी रहने का अनुमान है। चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.3 फीसदी रह सकती है।

वैश्विक स्थितियों की वजह से घटाया ग्रोथ का अनुमान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें