REC का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, आशीष बहेती के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 22900, 23000 और 23100 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22800, 22700 और 22600 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 48300, 48500 और 48800 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48000, 47800 और 47500 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement
REC पर AshishBahety.com के आशीष बहेती 430 के स्ट्राइक वाली पुट में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 241 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 743 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो लॉरस लैब्स, सीडीएसएल, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, पिरामल एंटरप्राइजेज, सीएएमएस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, केईआई इंडस्ट्रीज, एलटीआई माइंडट्री, ग्रैन्यूल्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। मिडकैप में एफएसीटी, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, और सीजी पावर के शेयर में ला निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22900, 23000 और 23100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22800, 22700 और 22600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48300, 48500 और 48800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48000, 47800 और 47500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

AshishBahety.com के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Federal Bank Future : खरीदें - 191 रुपये, टारगेट - 197/202 रुपये, स्टॉपलॉस - 187 रुपये

Pidilite Future : खरीदें - 2878 रुपये, टारगेट - 2950 रुपये, स्टॉपलॉस - 2820 रुपये

PVR Inox Future : बेचें - 1046 रुपये, टारगेट - 1010 रुपये, स्टॉपलॉस - 1065 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः REC

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने REC पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि REC की जनवरी की एक्सपायरी वाली 430 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 6 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 10 से 14 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 3 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।