Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 241 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 743 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो लॉरस लैब्स, सीडीएसएल, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, पिरामल एंटरप्राइजेज, सीएएमएस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, केईआई इंडस्ट्रीज, एलटीआई माइंडट्री, ग्रैन्यूल्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। मिडकैप में एफएसीटी, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, और सीजी पावर के शेयर में ला निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
