ऑयल डिमांड रिकॉर्ड हाई पर जाने को तैयार, नोमुरा ने कहा इस कंपनी को होगा जबरदस्त फायदा, खरीद लो इसके स्टॉक

नोमुरा के एनालिस्ट्स ने सभी तीनों पीएसयू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOC के रेटिंग ‘Reduce’ बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि मार्केटिंग कंपनियों से जुड़ी लोगों की उम्मीदें ज्यादा नहीं टिकेंगी

अपडेटेड Feb 21, 2023 पर 7:42 PM
Story continues below Advertisement
इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने कहा है कि कैलेंडर ईयर 2023 में तेल की मांग रिकॉर्ड स्तर पर रह सकती है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जापानी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में ग्लोबल ऑयल डिमांड 101.9 मिलियन बैरल प्रति दिन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पहुंचती दिख सकती है। इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज को फायदा होगा। लेकिन इससे तेल मार्केटिंग कंपनियों के मुनाफे पर निगेटिव असर होगा। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने कहा है कि कैलेंडर ईयर 2023 में तेल की मांग रिकॉर्ड स्तर पर रह सकती है। इस अवधि में तेल की ग्लोबल डिमांड 2 मिलियन बैरल प्रति दिन की बढ़त दिखा सकती है। नोमुरा का कहना है कि मांग में होने वाली इस बढ़त में चीन की इकोनॉमी की रीओपनिंग का सबसे बड़ा योगदान होगा।

    ग्लोबल ऑयल डिमांड बढ़ने से रिफाइनिंग मार्जिन में तेज बढ़त

    नोमुरा के एनालिस्ट्स का कहना है कि ग्लोबल ऑयल डिमांड बढ़ने से रिफाइनिंग मार्जिन में तेज बढ़त देखने को मिलेगी, इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनी को खास फायदा होगा। इसकी वजह ये है कि रिलायंस की SEZ रिफाइनरीज को स्पेशल एडीशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) और विंडफाल टैक्स से छूट हासिल है। नोमुरा के एनालिस्ट्स का मानना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में वर्तमान स्तरों से करीब 16 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। नोमुरा RIL के लिए 'Buy'रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 2850 रुपए का टारगेट दिया है


    लेकिन नोमुरा ने ONGC और Oil India जैसी दूसरी अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए इस तरह की कोई उम्मीद नहीं जताई है। नोमुरा का कहना है कि सरकार घरेलू कंपनियों के क्रुड के भाव को 75 डॉलर प्रति बैरल पर नियंत्रित रखने के लिए उन पर लागू स्पेशल एडीशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) में बढ़त कर सकती है।

    Taking stocks: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 22 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

    नोमुरा ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को दी ‘Reduce’ रेटिंग

    नोमुरा के एनालिस्ट्स ने सभी तीनों पीएसयू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs)HPCL, BPCL और IOC के रेटिंग ‘Reduce’ बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि मार्केटिंग कंपनियों से जुड़ी लोगों की उम्मीदें ज्यादा नहीं टिकेंगी क्योंकि आगे इन कंपनियों के लिए कई चुनौतियां नजर आ रही हैं। मार्केटिंग कंपनियों को हाल में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और यूरोपीय संघ के भंडार के बढ़ने के साथ डीजल स्प्रेड का लाभ मिला है। नोमुरा के एनालिस्ट्स का कहना है बाजार में तेजी और CY23 की दूसरी छमाही में मांग में बढ़त होने के साथ ही जल्दी ही इन दोनों स्थियों से होने वाला फायदा फीका पड़ता दिखेगा।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।