जापानी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में ग्लोबल ऑयल डिमांड 101.9 मिलियन बैरल प्रति दिन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पहुंचती दिख सकती है। इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज को फायदा होगा। लेकिन इससे तेल मार्केटिंग कंपनियों के मुनाफे पर निगेटिव असर होगा। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने कहा है कि कैलेंडर ईयर 2023 में तेल की मांग रिकॉर्ड स्तर पर रह सकती है। इस अवधि में तेल की ग्लोबल डिमांड 2 मिलियन बैरल प्रति दिन की बढ़त दिखा सकती है। नोमुरा का कहना है कि मांग में होने वाली इस बढ़त में चीन की इकोनॉमी की रीओपनिंग का सबसे बड़ा योगदान होगा।
