बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी का मूड, इन चार स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Axis Bank पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 1000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 27 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 40/45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 15 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Oct 20, 2023 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement
AU Small Finance Bank पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 702 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश देखने को मिलेगा। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 50 तो बैंक निफ्टी 150 प्वाइंट सुधरा। नेस्ले, रिलायंस, कोटक बैंक और TCS बाजार को सहारा दे रहे हैं। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने एक्सिस बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने कोलगेट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने रैमको सीमेंट्स पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Axis Bank

    प्रशांत सावंत ने Axis Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 1000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 27 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 40/45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 15 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Colgate Future


    राजेश सातपुते ने Colgate पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Colgate में 2115 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2160 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2080 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: एचयूएल, हैवेल्स, वोल्टाज पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Ramco Cements

    प्रकाश गाबा ने Ramco Cements पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Ramco Cements में 1004 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1030 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 990 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः AU Small Finance Bank

    गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से AU Small Finance Bank का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि AU Small Finance Bank के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 702 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 740 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।