Reliance Industries को सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा, प्रॉफिट 34% बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये

Reliance Industries ने पहली बार किसी तिमाही में इतना ज्यादा प्रॉफिट कमाया है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू और EBITDA भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। इसमें कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स बिजनेस के प्रदर्शन का बड़ा हाथ रहा। डिजिटल सर्विसेज बिजनेस और रिटेल बिजनेस का प्रदर्शन भी अच्छा रहा

अपडेटेड Oct 30, 2026 पर 8:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिलायंस इंडस्ट्रीड का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में बढ़कर 3.62 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 34 फीसदी बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 22,092 करोड़ रुपये था। कंपनी ने 30 अक्तूबर को शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया।

पहली बार किसी तिमाही में इतना ज्यादा प्रॉफिट

Reliance Industries ने पहली बार किसी तिमाही में इतना ज्यादा प्रॉफिट कमाया है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू और EBITDA भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। इसमें कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स बिजनेस के प्रदर्शन का बड़ा हाथ रहा। डिजिटल सर्विसेज बिजनेस और रिटेल बिजनेस का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। इससे रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़ गया।


कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 3.62 लाख करोड़ रुपये के पार 

रिलायंस इंडस्ट्रीड का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में बढ़कर 3.62 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। EBITDA 24 फीसदी बढ़कर 62,409 करोड़ रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई। FY27 की पहली छमाही में कंपनी का प्रॉफिट 50,000 करोड़ के पार कर गया। पहली बार किसी वित्त वर्ष की छमाही में प्रॉफिट इस लेवल पर पहुंचा है।

सितंबर तिमाही में 38000 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सितंबर तिमाही में 38,153 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च किया। सितंबर के अंत में कंपनी का शुद्ध कर्ज 1.17 लाख करोड़ रुपये रहा। जून तिमाही में यह 1.23 लाख करोड़ रुपये था। नेट डेट और EBITDA का रेशियो अब 0.47 फीसदी हो गया है। कंपनी के शेयरों पर नतीजों का असर सोमवार यानी 3 नवंबर को दिखेगा। हर पैमाने पर कंपनी का प्रदर्शन एनालिस्ट्स के अनुमान से बेहतर रहा है।

डिजिटल सर्विसेज का रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़ा

रिलायंस के डिजिटल सर्विसेज के रेवेन्यू और अर्निंग्स में भी सितंबर तिमाही में इजाफा हुआ। जियो प्लेटफॉर्म्स का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 11.3 फीसदी बढ़कर 47,485 करोड़ रुपये रहा। इसमें सब्सक्राइबर्स की संख्या में इजाफा और एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ने का हाथ रहा। जियो प्लेटफॉर्म्स का EBITDA 16.6 फीसदी बढ़कर 21,879 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 250 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 54.1 फीसदी रहा।

इस हफ्ते हुई जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की लिस्टिंग

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा, "इस हफ्ते रिलायंस की वैल्यू क्रिएशन के सफर में खास पल आया। भारतीय शेयर बाजारों पर जियो की धमाकेदार लिस्टिंग हुई। इस आईपीओ को 22 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। लिस्टिंग के बाद शेयरों में अच्छी तेजी दिखी। जियो प्लेटफॉर्म्स अब दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।"

यह भी पढ़ें: Jio Platforms Q2 Results :जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा 14% बढ़कर 8,389 करोड़ रुपए रहा, ARPU भी बढ़ा

ऑयल-टू-केमिकल्स बिजनेस का जोरदार प्रदर्शन

रिलायंस के ऑयल-टू-केमिकल्स बिजनजेस का प्रदर्शन सितंबर तिमाही में जोरदार रहा। इस बिजनेस का रेवेन्यू 44.2 फीसदी बढ़कर 3.32 लाख करोड़ रुपये रहा। इसमें क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतों और प्रोडक्ट्स के हायर प्राइसेज का हाथ रहा। इस बिजनेस की EBITDA 67.9 फीसदी बढ़कर 25,203 करोड़ रुपये पहुंच गई। EBITDA मार्जिन भी 160 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 10.9 फीसदी हो गया।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है, जिसकी रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।