Reliance Industries Share: निफ्टी 50 में शामिल दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) जल्द ही FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेगी। कंपनी ने बताया है कि वह अगले गुरुवार यानी 16 जनवरी को तिमाही नतीजों का ऐलान करने जा रही है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने यह भी कहा है कि वह एनालिस्ट्स और मीडिया के लिए पिछली तिमाही के लिए एक प्रेजेंटेशन पब्लिक करेगी। हाल के दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर चर्चा में रहे हैं। स्टॉक ने 12 दिसंबर 2024 को 1202.10 रुपये के अपने 52-वीक लो पर आ गया था, जिसके बाद कई ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आए।
Reliance Industries पर ब्रोकरेज की राय
बुधवार को ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने कहा कि 2025 रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए रिकवरी का दौर होगा, जिसमें टेलीकॉम और रिटेल वर्टिकल साल के लिए अर्निंग ग्रोथ का नेतृत्व करेंगे। साथ ही, रिफाइनिंग मार्जिन में भी उछाल आने की उम्मीद है। बर्नस्टीन ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का वैल्यूएशन तीन साल के निचले स्तर पर है और यह स्टॉक के लिए रिस्क-रिवॉर्ड को अट्रैक्टिव बनाता है।
कितना है Reliance Industries का टारगेट
बर्नस्टीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को ₹1520 के टारगेट प्राइस के साथ "आउटपरफॉर्म" रेटिंग दी है। जेफरीज ने भी ₹1690 के टारगेट प्राइस के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अपनी "Buy" रेटिंग दोहराई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 0.77 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 1255 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के EBITDA में 14 फीसदी की वृद्धि होगी, जिसमें सभी सेगमेंट ग्रोथ में योगदान देंगे। जेफरीज ने यह भी कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का वैल्यूएशन मार्च 2020 के कोविड-19 झटके के बाद से सबसे कम है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर कवरेज करने वाले 39 एनालिस्ट्स में से 33 ने "Buy" रेटिंग दी है, जबकि तीन-तीन ने होल्ड करने और बेचने की सलाह दी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।