Get App

Nirmal Bang के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Reliance का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 23950, 24000 और 24100 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23900, 23800 और 23700 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 51500, 51800 और 52000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51200, 51000 और 50800 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 02, 2025 पर 2:24 PM
Nirmal Bang के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Reliance का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Reliance पर Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने 1230 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल जोरदार बढ़त पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 418 अंकों की मजबूती और सेंसेक्स में करीब 1312 अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो पीबी फिनटेक, आईआरएफसी, ओएनजीसी, ऑयल इंडिया, बजाज फिनसर्व, हुडको, चोला इनवेस्ट, बजाज फाइनेंस और अशोक लीलैंड के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि लॉरस लैब्स, सीडीएसएल, कोरोमंडल इंटरनेशनल, एसजेवीएन, ओबेरॉय रियल्टी, सिंजीन, पेट्रोनेट एलएनजी, टाटा एलेक्सी और डॉ लाल पैथ लैब्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23950, 24000 और 24100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23900, 23800 और 23700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51500, 51800 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51200, 51000 और 50800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें