Reliance stock news: 3000 के पार बंद हुआ स्टॉक, अब इसमें क्या हो ऑप्शन रणनीति ?

Reliance stock price: अनुज सिंघल ने कहा कि पूरे बाजार में तेजी के साथ ही रिलायंस में तेजी आनी बाकी थी। आज रिलायंस में भी तेजी आ गई। ये तेजी आनी ही थी अब यह स्टॉक 3000 रुपए के ऊपर बढ़ता दिखेगा

अपडेटेड Jun 26, 2024 पर 6:28 PM
Story continues below Advertisement
Reliance stock : रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर एनएसई पर 119.75 रुपए यानी 4.12 फीसदी की बढ़त के साथ 3028.05 के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का दिन का हाई 3,037.95 रुपए है

Reliance stock : आज हैवीवेट स्टॉक रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक शेयरों के दम पर बाजार में दमदार तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स ने इंट्राडे में 78759 का और निफ्टी ने इंट्राडे में 23889 का रिकॉर्ड स्तर छुआ तो वहीं निफ्टी बैंक भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 621 अंक चढ़कर 78,674 पर बंद हुआ। निफ्टी 148 अंक चढ़कर 23,869 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 265 अंक चढ़कर 52,871 पर बंद हुआ। मिडकैप 123 अंक गिरकर 55,246 पर बंद हुआ है।

रिलांयस 3000 के पार

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि पूरे बाजार में तेजी के साथ ही रिलायंस में तेजी आनी बाकी थी। आज रिलायंस में भी तेजी आ गई। ये तेजी आनी ही थी अब यह स्टॉक 3000 रुपए के ऊपर बढ़ता दिखेगा।


2900 का कॉल ऑप्शन चेज करने की सलाह

एक और मार्केट एक्सपर्ट ट्रेड बुल्स के सच्चिदानंद उत्तेकर का कहना है कि उन्होंने अपने क्लायंट को जुलाई का 2900 का रिलायंस का कॉल ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है। रिलायंस ने 2900 के आसपास एक अच्छा बेस बना लिया है। रिलायंस के लिए 3000 के आसपास पहला रजिस्टेंस दिख सकता है। इस लेवल के पार होने पर इस स्टॉक में 3100 रुपए के स्विंग भी देखने को मिल सकते हैं। अगले सीरीज के लिए बेस काफी मजबूत दिख रहा है। ऐसे में 2900 का कॉल ऑप्शन चेज करने की सलाह होगी। ये कॉल ऑप्शन फिलहाल 101 रुपए के आसपास मिल रहा है। जिस तरह से इसका स्ट्रक्चर है उसको देखते हुए 92 के स्टॉप लॉस के साथ इसमें गिरावट पर एक्युमुलेशन किया जा सकता है। पोजीशनल ट्रेडर्स को इस कॉल ऑप्शन में 130-135 के आसपास के स्विंग देखने को मिल सकते हैं।

Market outlook : नए हाई पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 27 जून को कैसी रह सकती है इनकी चाल

कैसी रही स्टॉक की चाल

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एनएसई पर 119.75 रुपए यानी 4.12 फीसदी की बढ़त के साथ 3028.05 के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का दिन का हाई 3,037.95 रुपए और दिन लो 2,890.25 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई भी 3,037.95 रुपए का है। स्टॉक का वैल्यूम 11,007,441 शेयर और मार्केट कैप 2,048,784 करोड़ रुपए रहा। इस स्टॉक ने 1 हफ्ते में 3.80 फीसदी, 1 महीने में 2.28 फीसदी और 1 साल में 21.34 फीसदी रिटर्न दिया है। तीन साल में इसने 43 फीसदी रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।