Repco Home Finance के शेयरों में 15% की दमदार रैली, दो दिन में 25% चढ़ गए शेयर, क्या है वजह

वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में Repco Home Finance का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट लगभग डबल होकर 82 करोड़ रुपये हो गया है। इसके चलते निवेशक जमकर इसके शेयरों की खरीदारी कर रहे हैं। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 42 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था

अपडेटेड May 30, 2023 पर 5:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रेपको होम फाइनेंस (Repco Home Finance) के शेयरों में आज 30 मई को 15 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई।

रेपको होम फाइनेंस (Repco Home Finance) के शेयरों में आज 30 मई को 15 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई। यह स्टॉक NSE पर 10.01 फीसदी चढ़कर 256 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले दो दिनों में ही कंपनी के शेयरों में 25 फीसदी की तेजी आई है। दरअसल, वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट लगभग डबल होकर 82 करोड़ रुपये हो गया है। इसके चलते निवेशक जमकर इसके शेयरों की खरीदारी कर रहे हैं। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 42 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

Repco होम फाइनेंस की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़कर 155 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, नेट इंटरेस्ट मार्जिन पिछली तमाही से 30bps बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो गया। तिमाही के दौरान एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। कंपनी का ग्रॉस NPA रेश्यो 5.77 फीसदी और NNPA 2.99 फीसदी पर आ गया, जबकि पिछले वर्ष की अवधि में यह क्रमशः 6.97 फीसदी और 4.86 फीसदी था।


कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

Repco होम फाइनेंस के शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 34 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में यह महज 3 फीसदी चढ़ा है। पिछले एक साल में निवेशकों को 72 फीसदी का शानदार मुनाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।