रेपको होम फाइनेंस (Repco Home Finance) के शेयरों में आज 30 मई को 15 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई। यह स्टॉक NSE पर 10.01 फीसदी चढ़कर 256 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले दो दिनों में ही कंपनी के शेयरों में 25 फीसदी की तेजी आई है। दरअसल, वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट लगभग डबल होकर 82 करोड़ रुपये हो गया है। इसके चलते निवेशक जमकर इसके शेयरों की खरीदारी कर रहे हैं। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 42 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
